{"_id":"586166574f1c1b5b26eeb2d3","slug":"fored-in-ersted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता काबू
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। थाना मुलाना पुलिस ने एक युवक पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्पेशल आब्जर्वर टीम ने आरोपी तथा मुख्य परीक्षार्थी, दोनों, को काबू कर मामला दर्ज किया है। कलालटी चौकी प्रभारी एएसआई देवराज ने बताया कि क्षेत्र के एक निजी कालेज में बी टैक की परीक्षा थी। इसी परीक्षा में फाइनल री अपीयर के लिए भी पेपर चल रहा था। इसी दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्पेशल आब्जर्वर टीम ने परीक्षा केंद्र में चेकिंग शुरू की। इस चेकिंग में एक युवक के पहचान पत्र की जांच की, तो पता चला कि यह फर्जी है। इस बारे में पूछताछ की गई, तो साफ हो गया कि यह युवक किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। आरोपी की पहचान सुबोध कुमार (दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला) निवासी मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजू कुमार (मुख्य परीक्षार्थी) निवासी नालंदा बिहार को भी काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन