फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fight broke out between family outside RPF post of Ambala Cantonment Railway Station

Ambala: दुल्हन लेकर लौटे साले पर जीजा ने करवाया हमला, स्टेशन के बाहर चले चाकू, शादी में हुई बहस से था नाराज

Thu, 01 Dec 2022 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 03:00 PM IST
सार

मारपीट में दूल्हे का सिर फट गया और मामा की छाती पर तेजधार हथियार से हमला भी हुआ। हमले में करीब चार लोग घायल हो गए और उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।

विज्ञापन
Fight broke out between family outside RPF post of Ambala Cantonment Railway Station
झगड़े को रोकते सीआरपीएफ कर्मी और घायल दूल्हा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट के बाहर गोरखपुर से शादी कर पहुंचे परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जीजा ने शादी में हुई बहस के बाद अंबाला स्टेशन पर उतरे साले दूल्हे सहित परिवार पर हथौड़ों, डंडों और तेजधार हथियार से हमला करवा दिया। जीजा के बुलाए बदमाशों ने जमकर मारपीट की। आरपीएफ मुलाजिमों ने तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। कुछ बदमाशों को आरपीएफ ने पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Fight broke out between family outside RPF post of Ambala Cantonment Railway Station
अंबाला छावनी के बाहर झड़प। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मारपीट में दूल्हे का सिर फट गया और मामा की छाती पर तेजधार हथियार से हमला भी हुआ। हमले में करीब चार लोग घायल हो गए और उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। मौके पर जीआरपी और पड़ाव थाना पुलिस में पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें कि 27 नवंबर को चंडीगढ़ से बरात गोरखपुर गई थी। गुरुवार को जब परिवार दुल्हन लेकर अंबाला छावनी स्टेशन पर उतरा तो मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed