फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CET Haryana: One who gave the exam in place of someone else caught in Ambala

CET Haryana: अंबाला में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला काबू, हिसार में PWD B&R में क्लर्क है आरोपी

Sat, 21 Oct 2023 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 11:16 PM IST
सार

पुलिस ने हिसार के आशीष और सुनील कुमार पर मामला दर्ज किया है। बायोमैट्रिक का मिलान न होने पर दिल्ली से एनटीए की टीम ने खुलासा किया। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर का क्लर्क ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचा था।

विज्ञापन
CET Haryana: One who gave the exam in place of someone else caught in Ambala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में कॉमन इलिजिबलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले हिसार निवासी आशीष को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी सुनील कुमार की जगह परीक्षा देने के लिए नारायणगढ़ रोड स्थित एनसीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने केंद्र में परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। बताया जाता है कि आरोपी आशीष हिसार में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में क्लर्क के पद पर तैनात है। पंजोखरा पुलिस ने सुनील कुमार व आशीष दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेंटर के सुपरवाइजर संजय कुमार ने बताया कि एनसीसी सीनियर मॉडल स्कूल में सीईटी की परीक्षा का आयोजन एनटीए की ओर से हुआ था। परीक्षा की पहली पाली 10 बजे से 11 बजकर 45 बजे तक थी, इसमें एक फर्जी परीक्षार्थी का मामला सामने आया। परीक्षा की सूची के अनुसार हिसार के कुंदनपुरा निवासी सुनील कुमार की जगह हिसार निवासी आशीष कुमार परीक्षा में उपस्थित हुआ।
विज्ञापन


बायोमैट्रिक परीक्षण में कार्यरत कर्मी ने उसे जांच करके परीक्षा हाल जाने को कहा। परीक्षा के अंतिम आधा घंटे में दिल्ली से एनटीए टीम से फोन पर सूचना मिली और परीक्षार्थी को संदिग्ध मानकर उससे पूछताछ की। बाद में दोबारा दोबारा बायोमैट्रिक करवाई। सब कुछ सही था लेकिन फोटो मैच नहीं हो रहा था। ऐसे में आरोपी आशीष कुमार ने बताया था कि जब उसने परीक्षा के लिए आवेदन किया था उसने दाढ़ी नहीं बढ़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा वाले दिन उसकी दाढ़ी है। ऐसे में दोबारा एनटीए कोऑडिनेटर को बायोमैट्रिक करवाने के बारे में बताया तो उन्होंने उसकी लिखित रिपोर्ट लेकर परीक्षा में बैठने की बात कही। परीक्षा खत्म होने पर दिल्ली से दोबारा फोन आने पर आशीष को पकड़ा गया था। गहनता से जांच पड़ताल के बाद यह पाया गया कि बायोमैट्रिक आधार से लिंक नहीं थी। आधार लिंक होता तो परीक्षार्थी को शुरु में ही पकड़ लिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed