फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bal bhavan, juvinile, tried to suicide

बाल भवन में किशोर ने की आत्महत्या की कोशिश

Tue, 05 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Tue, 05 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोमवार देररात बालभवन स्थित शेल्टर होम में एक किशोर ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जब इस किशोर के अन्य साथियों ने शोर मचाया, तो उस बच्चे की जान बचाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक किशोर को पिछले दिनों अंबाला कैंट में ही मर्सी होम से बाल भवन कैंट के शेल्टर होम में रखा गया था, ये किशोर लवारिस हालत में मिला था। उसे वहां मौजूद तीन अन्य साथियों के साथ रखा गया था। लेकिन सोमवार रात को अचानक इस किशोर ने कमरे में लगे पंखे से खुद को फंदा लगाने की कोशिश की। ये देखकर अन्य साथी डर गए और चिल्लाने लगे। जिसके बाद वहां केयर टेकर व अन्य लोग पहुंचे और उन्होंने किशोर को जबरन पकड़ा और उसे कैंट सिविल अस्पताल ले आए। किशोर मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। वे कभी खुद कोकरनाल का रहने वाला और कभी चंडीगढ़ का रहने वाला बता रहा है। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला भी कैंट सिविल अस्पताल पहुंच गई। उन्होंने बताया कि अभी पूरी रिपोर्ट ली जा रही है, उसके बाद रिपोर्ट को मंगलवार को डीसी के समक्ष पेश की जाएगी। उनके अनुसार किशोर अभी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed