फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attack on Ambala Police team who went to catch liquor smugglers

अंबाला पुलिस पर हमला: शराब तस्करों को पकड़ने गई थी टीम, चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल को बनाया बंधक

Fri, 10 Mar 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (अंबाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (अंबाला) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Mar 2023 12:38 PM IST
सार

अंबाला पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव नोहनी में ही एक व्यक्ति अपने घर के बाहर शराब की पेटी रखकर बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखते ही देखते मनोज की मां, पत्नी व एक अन्य ने भी हाथापाई करते हुए जबरन घर के भीतर घुसाकर गेट की बाहर से कुंडी लगा दी।

विज्ञापन
Attack on Ambala Police team who went to catch liquor smugglers
अंबाला पुलिस पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला में शराब तस्करों ने छापेमारी करने गए कलालटी चौंकी इंचार्ज एसआई अमरजीत व हेड कांस्टेबल नरेश से हाथापाई कर उन्हें बंधक बनाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव नोहनी में ही एक व्यक्ति अपने घर के बाहर शराब की पेटी रखकर बेच रहा है।

विज्ञापन


शराब तस्करों ने मुलाजिमों से घर के बाहर ही की झड़प
पुलिस मौके पर पहुंची तो अचानक मनोज पेटी छुपाने लगा और हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मनोज की मां, पत्नी व एक अन्य ने भी हाथापाई करते हुए जबरन घर के भीतर घुसाकर गेट की बाहर से कुंडी लगा दी। आखिर में बंधक बने एसआई अमरजीत ने आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर उन्हें गेट से बाहर निकाला। मुलाना थाने में एसआई अमरजीत की शिकायत पर गांव नोहनी निवासी मनोज उसकी पत्नी व मां सहित विशु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  
विज्ञापन


वारंट का बहाना बनाकर बनाया बंदी, कमीज भी फाड़ी 
पुलिस को दी शिकायत में एसआई अमरजीत ने बताया कि मनोज पेटी में करीब 8 से 9 बोतल शराब रखकर बेच रहा था। मनोज और उसके बाद परिजनों ने हाथापाई शुरू कर दी। बोलने लगे कि वह वारंट का बहाना लगाकर इनके खिलाफ कार्यवाही करवाकर अपना बचाव करेंगे। अगर ऐसा नहीं किया तो यह हमारे खिलाफ कार्रवाई कर देंगे। इतने में विशु मौके से पेटी उठाकर फरार हो गया। जबकि मां व पत्नी भी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई अमरजीत ने आरोप लगाया है कि मनोज कुमार व उसकी मां, पत्नी व विशु ने ड्युटी में बांधा पहुंचाकर जानबुझकर बंदी बनाया वा मेरी कमीज का दाहिना सोल्डर खींचा जिससे कमीज का बटन टूट गया और सोल्डर फट गया। 


मनोज को मौके पर दबोचा, पहले भी दर्ज है कई मामले 
एएसआई अमरजीत ने बताया कि आरोपी मनोज को मौके पर ही दबोच लिया गया है और बाकि की तलाश जारी है। मनोज सहित अन्य पर इससे पहले भी शराब तस्करी के लिए कई मामले दर्ज है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed