फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: 4 accused arrested who entered the house and looted Rs 6 lakh at pistol point

अंबाला: पिस्टल की नौंक पर घर में घुसकर 6 लाख की लूट करने वाले 4 आरोपी काबू, 2 दिन के रिमांड पर

Tue, 03 Oct 2023 06:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 06:51 PM IST
सार

सीआईए 2 की टीम ने आरोपियों को 16 दिन बाद दबोचा है। दो आरोपी 2 दिन के रिमांड पर लिए हैं। पैसे मिलने की पक्की सूचना के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। लूट मामले में कुछ ओर की भी संलिप्त हैं, जल्द काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
Ambala: 4 accused arrested who entered the house and looted Rs 6 lakh at pistol point
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के बराड़ा के हरगोबिंद पुरा कॉलोनी स्थित फाइनेंसर के घर घुसकर 6 लाख की नगदी, सोने का कड़ा, 4 अंगूठियां लूट मामले की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। पुलिस ने लूट के 16 दिन बाद लूट करने वाले 4 आरोपियों को काबू कर लिया।

विज्ञापन

 

आरोपियों की पहचान लुधियाना के सीता नगर निवासी परमिंद्र व न्यू प्रताप नगर निवासी दीपक, कैथल के मंडवाल गांव निवासी आकाश व बराड़ा के शिवांण माजरा निवासी प्रवीण के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जबकि प्रवीण व आकाश को दो दिन के रिमांड पर लिया।

विज्ञापन

 

फिलहाल वारदात में शामिल इनोवा गाड़ी बरामद हो गई है लेकिन रिमांड में पुलिस पिस्टल व नगदी बरामद करेगी। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य को भी काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कबूला कि फाइनेंसर पर 6 लाख की राशि मिलने की थी पक्की सूचना
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों के पास फाइनेंसर की पक्की सूचना थी कि उसको पैसे मिलने वाले हैं। वह राशि लेकर सीधा घर जाएगा। सीआईए-2 की टीम ने साइबर सैल आदि की मदद से आरोपियों को काबू किया। बता दें कि शिकायतकर्ता फाइनेंसर कमलजीत सिंह ने बताया कि 16 सितंबर 2023 को अज्ञात लड़कों ने गाड़ी में आकर उसके घर से पिस्टल की नोक पर 6 लाख नकद राशि, 1 कड़ा सोना, 04 अंगूठी व मोबाइल लूट लिया था।

 

हालांकि पुलिस ने वारदात वाले दिन ही मोबाइल की बरामदगी पास के इलाके से कर ली थी लेकिन आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने इस जांच का जिम्मा सीआईए-2 की टीम को सौंप दिया था। लूट मामले में काबू प्रवीण पर बराड़ा थाना में पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसके अलावा कैथल निवासी आकाश व पंजाब के लुधियाना निवासी परमिंद्र व दीपक का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed