{"_id":"5b6c9c404f1c1be2588b5f27","slug":"91533844544-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बहस पर बाप-बेटे को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बहस पर बाप-बेटे को पीटकर किया लहूलुहान
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बहस पर बाप-बेटे को पीटकर किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के अग्रसेन चौक पर वीरवार दोपहर मामूली बात पर दो बाइक सवारों ने बाप-बेटे पर हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कवरेज करने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने पत्रकार से अभद्र व्यवहार कर उसका मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद अन्य पत्रकारों से बहस करने के बाद पुलिस कर्मी ने मोबाइल लौटाया।
शहर के जलबेड़ा रोड पर रहने वाला नवनीत गोयल अपने बेटे ओम गोयल को उसके स्कूल सेंट जोसेफ से घर ला रहा था कि अग्रसेन चौक पर पहुंचने पर दो बाइक सवारों से उससे किसी बात पर बहस हो गई। बाइक सवारों ने बाप-बेटे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। हादसे की कवरेज करने के लिए कई पत्रकार मौके पर मौजूद थे, लेकिन शहर 7 नंबर चौकी में तैनात एएसआई मोहन लाल ने एक पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और कहा कि इस हादसे की कवरेज नहीं करनी। आप पत्रकारों को कोई ओर काम नहीं है क्या। इस दौरान उसने यह भी कहा कि जब यह हादसा हुआ उसके कुछ देर बाद क्यों कवरेज करने आए हो, उसी वक्त क्यों नहीं आए। इस बात पर अन्य पत्रकारों से बहस करने के बाद जाकर एएसआई मोहन लाल ने उक्त पत्रकार का मोबाइल लौटाया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।