{"_id":"5c082845bdec2241522c55b8","slug":"71544038469-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी युवकों से ढाबे पर मारपीट, जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीरी युवकों से ढाबे पर मारपीट, जान से मारने की धमकी दी
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी युवकों से ढाबे पर मारपीट, जान से मारने की धमकी दी
युवक बीटेक के छात्र, सप्लीमेंटरी परीक्षा देने आए थे
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। मंगलवार देर रात कुछ युवकों ने नहोनी स्थित एक ढाबे पर कश्मीरी युवकों से मारपीट की। इतना ही नहीं हमलावरों ने इन कश्मीरी युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित सायिद हानान जिलानी ने बताया कि वह गांव रातिनपुर जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। उसने अपनी बीटेक की परीक्षा 2016 में ई-मैक्स कॉलेज बधौली से दी थी। उसकी कई विषयों में सप्लीमेंटरी आई हुई थी, जिसकी बाबत वह 4 दिसंबर को परीक्षा देने के लिए कॉलेज आया था। उसने अपने अन्य दोस्तों के साथ बधौली में सड़क किनारे एक कमरा किराये पर ले रखा था। मंगलवार रात करीब नौ बजे नहोनी ढाबे से अपना खाना पैक करा अपने रूम पर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर आए कुछ युवकों ने उनकी प्राइवेट कार को रुकवाकर हमला कर दिया।
सायिद ने बताया कि एक युवक ने कॉलर पकड़कर उसको पीटना शुरू कर दिया। जब दोस्त शेख बाबर, वारिस व यासीन ने छुड़वाना चाहा तो आरोपियों ने उनको भी मारना शुरू कर दिया। उन्होंने उनकी गाड़ी का शीशा, मोबाइल व पावर बैंक भी तोड़ दिया। वह कार स्टार्ट कर वहां से जाने लगे तो कुछ दूर उन्हें फिर रोक कर मारपीट की गई। उन सभी युवकों के हाथों में डंडे थे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग आ गये, जिन्होंने उन युवकों से छुड़वाया। हमलावर युवक अपनी मोटरसाइकिल व डंडों समेत जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मुलाना थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।