फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कार्यालय पर किसका हक, अब एसडीएम करेंगी जांच

कार्यालय पर किसका हक, अब एसडीएम करेंगी जांच

Thu, 14 Feb 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय पर किसका हक, अब एसडीएम करेंगी जांच
कार्यालय पर किसका हक, अब एसडीएम कोर्ट करेगी फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सेक्टर-8 स्थित ताऊ देवीलाल भवन कार्यालय पर कब्जे को लेकर इनेलो और जेजेपी कार्यकर्ताओं में शुरू हुई जंग अब एसडीएम दरबार में पहुंच गई है। मामले की अब एसडीएम मीनाक्षी दहिया जांच करेंगी। एसडीएम कोर्ट में दोनों पक्षों को 20 फरवरी को बुलाया है ताकि कार्यालय को लेकर वह अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकें। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही एसडीएम कोर्ट द्वारा इस पर निर्णय लिया जाएगा। एसडीएम कोर्ट ने सुनवाई के लिए जननायक जनता पार्टी के सुरजीत सिंह सौंडा, विवेक ललाना, हरबंस सिंह, हरकेश सुल्लर, दलबीर पुनिया और जंगबीर सिंह जबकि इनेलो के शीशपाल, गुरदर्शन सिंह, संदीप सिंह, मक्खन सिंह, अनिल कुमार आदि नोटिस भेजे गए हैं। गौर हो कि सात फरवरी को कार्यालय पर कब्जे को लेकर इनेलो और जेजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस कारण दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों में तनाव पैदा हो गया। मामले में पुलिस चौकी नंबर-5 में रिपोर्ट दर्ज कर गई थी। मामले को लेकर दोनों दल आमने-सामने आ गए थे। इस मामले को लेकर पहले पुलिस ने जांच की थी, इसके बाद अब यह जांच एसडीएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed