{"_id":"5cc8ac4cbdec220754345a0c","slug":"41556655180-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने पीछे से मारी बाइक को टक्कर, हादसे में मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक ने पीछे से मारी बाइक को टक्कर, हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना (अंबाला)। जगाधरी-अंबाला मार्ग स्थित अनाज मंडी के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 55 वर्षीय मां की मौके पर मौत हो गई जबकि 20 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने घायल को एमएम अस्पताल पहुंचाया। हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोहाना की रहने वाली दयालो देवी अपने बेटे सोनू के साथ बाइकपर सवार होकर दोसड़का की तरफ जा रही थी। जैसे ही वो नई अनाज मंडी मुलाना के पास पंहुचे तो पीछे से एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक सोनू सड़क किनारे गिर गया जबकि उसकी मां दयालो देवी सड़क पर गिर गई। दयालो देवी के सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सोनू को गंभीर चोटें आई हैं। उसे एमएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।