{"_id":"5c082809bdec2241bc2380a4","slug":"41544038409-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडब्ल्यूसी की टीम के साथ बदतमीजी करने पर मर्सी होम के संचालक के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीडब्ल्यूसी की टीम के साथ बदतमीजी करने पर मर्सी होम के संचालक के खिलाफ केस
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडब्ल्यूसी की टीम के साथ बदतमीजी करने पर मर्सी होम संचालक पर केस
अमर उजाल ब्यूरो
अंबाला सिटी। मर्सी होम के संचालक के खिलाफ बदतमीजी करने और धमकी देने के मामले में सीडब्ल्यूसी की टीम की शिकायत पर आखिरकार सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मर्सी होम पर कार्रवाई कर प्रशासन और सीडब्ल्यूसी की टीम ने वहां से कई बच्चों को रेस्क्यू कराया था। नवंबर में यह कार्रवाई की गई थी। अधिकारियों का कहना था कि मर्सी होम नियमों के खिलाफ चल रहा था और मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। आरोप है कि इस कार्रवाई के कई दिन बाद मर्सी होम संचालक सीडब्ल्यूसी के ऑफिस में रेस्क्यू कराए बच्चों के अभिभावकों के साथ घुस आए और उसने अधिकारियों से बदतमीजी की और धमकी दी। इसी मामले में सीडब्ल्यूसी की टीम के सदस्य गुरुदेव सिंह और मोहित अग्रवाल समेत अन्य की शिकायत पर मर्सी होम के संचालक फिलीप मसीह के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।