{"_id":"59ac457a4f1c1b07278b4fe3","slug":"191504462202-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी अदालत में पेश, एक को भेजा जेल, दूसरा पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी अदालत में पेश, एक को भेजा जेल, दूसरा पुलिस रिमांड पर
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी अदालत में पेश, एक को भेजा जेल
नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ में दर्ज हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों मनमीत कुमार उर्फ मिश्रा निवासी गांव नबीपुर थाना नारायणगढ़ व सोनिया निवासी गांव राओमाजरा को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सोनिया को जेल भेजा है, जबकि मनमीत कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
शिकायतकर्ता जगदीश चंद निवासी गांव राओमाजरा थाना नारायणगढ़ जिला अंबाला ने 22 अगस्त 2017 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी ने 21/22 अगस्त 2017 की अर्धरात्रि गांव राओमाजरा के खेतों में उसके बेटे दलीप कुमार के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या कर दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में मनमीत व सोनिया को गिरफ्तार किया था। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जबकि दोनों ने मिलकर दलीप कुमार की हत्या की थी।