{"_id":"5c115b66bdec22416a475c53","slug":"181544641382-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा घरेलू कलह, रोजाना पति-पत्नी के आ रहे चार मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा घरेलू कलह, रोजाना पति-पत्नी के आ रहे चार मामले
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा घरेलू कलह : रोजाना पति-पत्नी के झगड़े के आ रहे चार मामले
फोटो नंबर-----23, 24
जनवरी से 12 दिसंबर तक 1386 मामले सामने आए, इनमें से 981 में पुलिस ने कराया समझौता
महिला आयोग की सदस्य ने कहा- शक और धोखा बन रहा प्रमुख कारण
मुनीष कुमार
अंबाला सिटी। पति-पत्नी का झगड़ा बच्चों पर भारी पड़ रहा है। सोमवार रात्रि सुभाष गली में पत्नी से झगड़ने के बाद पति द्वारा अपने दोनों बच्चों और खुद को आग लगाने के बाद जिले के लोग सहमे हुए हैं। घरेलू कलह के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अकसर कोर्ट या थानों में पति-पत्नी के बीच मारपीट, दहेज व अन्य कई तरह के मामले आते हैं। कई मामलों का निपटारा थानों में ही पति-पत्नी के बीच समझौतों से हो जाता है लेकिन कई मामले कोर्ट में चले जाते हैं। ऐसे में जहां उनका पैसा व समय खराब होता है, वहीं परिजनों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इस वर्ष पति-पत्नी के झगड़े के जनवरी से अब तक 1386 मामले प्रोटेक्शन सेल में आ चुके हैं। इस तरह देखा जाए तो रोजाना पति-पत्नी के चार मामले सामने आ रहे हैं। इनमें 1088 मामलों में शिकायत दर्ज की गई। वहीं 981 मामलों में पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया, 107 मामलों में एफआईआर भी दर्ज हुईं, वहीं 298 मामलों का निपटान होना अभी बाकी है।
------------
आते हैं अक्सर ऐसे मामले
महिला आयोग की सदस्य व अधिवक्ता नम्रता गौड़ ने बताया कि महिला आयोग में पति-पत्नी में विवाद के कई मामले आते हैं। अधिकतर में पति-पत्नी के बीच शक, रुपयों की वजह से धोखा देकर शादी करना व प्रेम विवाह और रुपयों के लिए शादी कर रुपये खत्म होने के बाद शादी से मुकर जाने के मामले अधिक हैं।
-------------
केस स्टडी
केस-1
करीब तीन माह पूर्व पंजाब के मनीमाजरा की रहने वाली एक युवती ने महिला आयोग में शिकायत दी थी कि उसने मनीमाजरा के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। पति ने शादी कर धीरे-धीरे उसके पास जमा पूंजी खर्च करवा दी। इसके बाद वह उससे रोजाना मारपीट कर घर से निकालने लगा। इस बीच पति ने उसे मनीमाजरा में बीच रोड रात को उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। युवती के अनुसार इसके बाद दोनों में समझौता तो हुआ, लेकिन आरोपी ने फिर से उसके रुपये खर्च करवाए और जब उसने और रुपये देने से मना किया तो उस पर दोबारा पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
केस-2
करीब चार माह पूर्व सामने आए मामले में शहर के निकटवर्ती गांव पंजोखरा निवासी एक महिला ने मोहाली के एक युवक से कुछ वर्ष पूर्व शादी की। उनके पास दो बच्चे हुए। महिला के परिजनों के मुताबिक उसके पति ने उसे कई बार रुपयों के लिए व अन्य पुरुष से संबंध बनाने का दबाव देकर मारपीट कर घर से निकाला, कई बार समझौता हुआ। एक दिन ससुराल वालों ने महिला को घर में पंखे से लटकाकर फंदा लगा दिया। उसके बाद पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए उसे पंखे से उतारकर जमीन पर रख दिया। हालांकि मामला महिला आयोग में आने के बाद आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है, लेकिन ससुराल वाले अभी भी आजाद घूम रहे हैं।
केस-3
एक मामला विदेश का भी सामने आया था, जहां रोहतक के रहने वाले एक युवक ने नाइजीरिया की रहने वाली युवती से सोशल नेटवर्क के जरिये दोस्ती की, फिर नाइजीरिया जाकर उसे शादी के लिए मनाया, उसके बाद गाजियाबाद में आकर शादी कर ली। पूरे मामले में आरोपी युवक ने न तो स्वयं, बल्कि युवती को भी इस बारे में घर व कहीं पर भी बताने से मना कर दिया। आरोपी युवक ने उसकी जमा पूंजी को धीरे-धीरे समाप्त कर दिया। उसके बाद जब युवती के पास रुपये नहीं रहे तो उसे छोड़कर घर चला गया। बाद में युवती ने महिला आयोग में इसकी शिकायत की तो आरोपी युवक ने हर्जाने के तौर पर महिला को लाखों रुपये दिए।
केस-4
एक मामला बाल विवाह का भी सामने आया, जिसमें नाबालिग के भाई ने बताया कि उसकी मां ने रुपयों के लिए उसकी 11 वर्षीय बहन की उम्र 25 वर्ष बताकर करीब 30 वर्षीय व्यक्ति से शादी करवा दी। बाद में जब उस नाबालिग की पति के परिवार वालों ने नाबालिग से उसके परिवार को मिलने नहीं दिया तो स्वयं नाबालिग की मां ने ही इसकी शिकायत पुलिस में दी। इसके बाद महिला आयोग ने वहां पहुंचकर इसमें कार्रवाई की और दोनों पक्षों में आरोपियों को जेल भिजवाया।
--------------
वर्जन
अगर किसी महिला या पुरुष के साथ उसे लगता हो कि कुछ गलत हो रहा है या पुलिस मामले में कार्रवाई में कोताही बरत रही है तो वह इसकी शिकायत महिला आयोग में करे। ऐसा नहीं है कि महिला आयोग विशेष रूप से महिला के खिलाफ कार्रवाई करता है, जबकि हमेशा गलत के खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है।
-नम्रता गौड़, सदस्य महिला आयोग।
-----------------
दूसरी खबर
--------------
पिता के बाद मासूम की भी पीजीआई में मौत
पत्नी से झगड़े के बाद पति ने बच्चों को आग में झोंकने के बाद खुद को भी लगा ली थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के दो खंभा चौक के पास एक घर में सोमवार रात घटे दिल दहला देने वाले कांड में पिता के बाद झुलसे बच्चे की भी उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। दो दिन में दो मौत से पीड़ित परिवार में ही नहीं, पूरे मोहल्ले में गम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, झुलसी हुई बच्ची की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि शहर के दो खंभा चौक, सुभाष गली निवासी दीपक कुमार (35) ने रात करीब 12 बजे पत्नी से झगड़ा होने के बाद दोनों बच्चों प्रबल (6) और परी (4) को जलती बोरियों पर फेंक कर खुद को आग लगा ली थी। दीपक की मंगलवार को ही मौत हो गई थी। दीपक ने ऐसा क्यों किया, इस सवाल का ठोस जवाब पुलिस के पास नहीं है। पड़ोस के लोग चर्चा तो कर रहे हैं, लेकिन साफ बोलने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फाइनल रिपोर्ट तैयार करने से पहले मामले के हर पहलू की ठोस जांच करेंगे।
----------
वर्जन
बुधवार मुझे सूचना मिली कि झुलसे बच्चे की मौत हो गई है। उसके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, बच्ची की हालत गंभीर है।
-बलबीर सिंह, चौकी इंचार्ज, चौकी नंबर एक।