फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शादी का झांसा दे महिला से रेप, मामला दर्ज

शादी का झांसा दे महिला से रेप, मामला दर्ज

Thu, 06 Dec 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे महिला से रेप, मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर महिला से रेप, हुई गर्भवती, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। महिला ने अंबाला शहर निवासी एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला गर्भवती हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के कटिहार की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह करीब तीन साल पूर्व अंबाला शहर के सेक्टर-9 में किराये के घर में आकर रहने लगी। उसका पति से तलाक हो चुका है। उसकी पहली शादी से उसके पास तीन बच्चे भी हैं। उसने बताया कि सेक्टर-9 में ही गुजरात निवासी करीब 28 वर्षीय युवक बेलू शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। जब उसने बेलू से शादी के लिए बात की तो वह मुकर गया। इसके बाद महिला को पता चला कि वह गर्भवती है। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने उक्त महिला का मेडिकल करवाया, जहां उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed