फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बच्चों के साथ यौन शोषण मामले में स्प्रिंगफील्ड का पीटर पुलिस रिमांड पर

बच्चों के साथ यौन शोषण मामले में स्प्रिंगफील्ड का पीटर पुलिस रिमांड पर

Fri, 21 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के  साथ यौन शोषण मामले में स्प्रिंगफील्ड का  पीटर पुलिस रिमांड पर
बच्चों के साथ यौन शोषण मामले में आरोपी वार्डन पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बच्चों के साथ कथित तौर पर बैड टच करने के आरोपी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के वार्डन पीटर को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर पीटर का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है।
जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि रिमांड में आरोपी कई अहम जानकारियां हासिल करनी हैैं, जिस कारण उसका रिमांड मांगा गया था। पुलिस ने गत दिवस पीटर को दिल्ली से काबू किया था। पीटर घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उससे यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में उसके साथ क्या कोई अन्य भी शामिल था। पीटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ समय पहले स्कूल के कुछ बच्चों ने वार्डन पर आरोप लगाए थे कि उसने गलत तरीके से छुआ था तथा सजा देने के नाम पर उनके साथ बुरा व्यवहार किया। स्कूल प्रबंधन ने भी मामले को कई दिन तब दबाए रखा था। बाद में प्रशासन, सीडब्ल्यूसी व कई संस्थाओं के दबाव में पीटर पर पोक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया था। दूसरी ओर वीरवार को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर इनसो नेता विवेक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूल के आगे धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुलिस केवल पीटर को नामजद किया है जबकि स्कूल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर एसएचओ बलदेव नगर रजनीश यादव मौके पर पहुंचे जिन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed