फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   clash in punjab police man and auto drivers

अंबालाः रिश्वत के मामले में ऑटो चालक व पंजाब पुलिस के कर्मियों में मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 28 Jun 2019 03:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
clash in punjab police man and auto drivers
police beaten
सुलातानपुर चौक पर एक ऑटो चालक और पंजाब पुलिस के मुलाजिमों के बीच मारपीट के बाद हंगामा हो गया। सड़क पर भीड़ लग गई और हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस पूरे मामले का मौके पर लोगों ने वीडियो बना लिया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी और आपस में मामले को सुलझा लिया।
विज्ञापन


वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति पंजाब पुलिस के मुलाजिम को बुरी तरह से पकड़े हैं। उसे दौड़ाया जा रहा है। अभद्र भाषा का इस्तेमाल हो रहा है। साथ ही मारपीट हो रही है। इस बीच अंबाला पुलिस मौके पर पहुंचती है। मामले में दखल देकर माहौल को शांत करती है। यह सब कुछ सुलतानपुर चौक पर हो रहा है। पूरा मामला वीरवार को दिन के समय का है।
विज्ञापन


यह था मामला
जानकारी मिली कि एक ऑटो चालक लालडू से पुलिस नाके से बच कर अंबाला की तरफ निकल आया। इसके पीछे पंजाब पुलिस भी लगी थी। पुलिस टीम ने इस ऑटो चालकों को सुलतानपुर चौक पर रोका तो ऑटो चालक ने विरोध किया। इस बीच दोनों पक्षों में तीखी तकरार हो गई। हालात यह रहे कि हंगामा हो गया और धकामुक्की हुई। बाद में लालडू से ट्रैफिक पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में बातचीत हुई। लालडू ऑटो चालक यूनियन ने भी दखल दिया और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला पंजाब पुलिस और एक ऑटो चालक के बीच का था। वह पुलिस नाके से भागा था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
- टहल सिंह, बलदेव नगर चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed