{"_id":"5cfc0948bdec22072f0a180b","slug":"156002131315-ambala-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साथियों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो साथियों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अंबाला कैंट निवासी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले तीन किशोर शनिवार दोपहर घर से नरवाना ब्रांच नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दो को तो लोगों ने बचा लिया जबकि एक किशोर नहर में डूब गया, जिसका शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार छावनी का एकता विहार निवासी अभिषेक अपने साथी हेमंत, तनवीर और विभू के साथ गांव मलौर स्थित नरवाना ब्रांच नहर में दोपहर करीब दो बजे नहाने गए थे। नहाते समय अचानक अभिषेक, तनवीर व विभू डूबने लगे तो वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह कपड़े की सहायता से तनवीर और विभू को बचा लिया, लेकिन उसी पल अभिषेक नहर में डूब गया। उसको शनिवार शाम तक करीब 7 से 8 गोताखोर ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। नग्गल थाना एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्हें दोपहर को कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली तो मौके पर गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि किशोर अभिषेक के परिजनों ने मौखिक रूप से आरोप लगाया है कि अभिषेक को अन्य बच्चों ने धक्का दिया है। मामले में अभी तक पुलिस के पास लिखित रूप से कोई शिकायत नहीं आई है। उधर, नहर में डूबा अभिषेक कैंट एसडी स्कूल का विद्यार्थी है।