{"_id":"5bf6ff27bdec2241427bb317","slug":"151542913831-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेचिंग की दो वारदात, महिलाओं से मोबाइल व पर्स झपटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नेचिंग की दो वारदात, महिलाओं से मोबाइल व पर्स झपटे
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से मोबाइल व पर्स झपटे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्नेचिंग की दो वारदात में झपटमारों ने महिलाओं से मोबाइल फोन और पर्स झपट लिए। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
संपदा खन्ना निवासी गोबिंद नगर अंबाला कैंट पुलिस को शिकायत दी कि वह जीरकपुर में काम करती है। वे स्वास्तिक चौक से इंदिरा चौक पैदल आ रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन झपट लिया। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक यह युवक फरार हो चुके थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, खुड्डा स्थित राजकीय स्कूल की टीचर मंजू शर्मा से झपटमारों ने मोबाइल फोन छीन लिया। मंजू शर्मा ने बताया कि वह महेश नगर स्थित ब्रह्माकुमारी चौक से पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर ले गए। उन्होंने बताया कि पर्स में मोबाइल फोन और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।