{"_id":"7af9b6057f8aafe867db56da627089aa","slug":"150-person-implicated-in-state-highway-jam-lodged-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाइवे जाम करने में फंसे 150 लोग, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेट हाइवे जाम करने में फंसे 150 लोग, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन की आग बेशक ठंडी हो गई हो, लेकिन अंबाला में इसी को लेकर दूसरा बड़ा मामला दर्ज किया गया है। पहले जहां अंबाला सदर पुलिस ने इस आंदोलन के तहत फायरिंग करने आदि का मामला दर्ज किया, वहीं अब नारायणगढ़ पुलिस ने आंदोलन के दौरान स्टेट हाइवे नंबर एक (देहरादून-चंडीगढ़) को जाम करने के मामले में 150 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। करीब दो घंटे तक जाम रहे इस हाइवे के मामले में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
दो घंटे जाम किया था स्टेट हाइवे, फंसे 150
जाट आंदोलन के दौरान देहरादून-चंडीगढ़ मार्ग स्टेट हाइवे नंबर 1 को जाम करने के आरोप में पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई वार्ड नंबर-7 निवासी सुदेश अंटवाल की शिकायत पर पांच नामजद सहित 150 लोगों के खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सुदेश अंटवाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 20 फरवरी को वह अपने एक दोस्त के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर रायपुररानी गया था। घर वापस आते समय लगभग 11 बजे बस अड्डे के नजदीक हुडा मोड़ पर कई लोगों ने उसकी मोटर साइकिल के साथ-साथ कारों व अन्य वाहनों को भी रोक दिया। करीब दो घंटे तक महिलाओं, बच्चों व बुजुर्ग लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
एसएचओ नारायणगढ़ सुरेश पाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कर्मचंद, हरबंस, गुरजंट, सुदेश व रामेश्वर सहित करीब 150 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।