{"_id":"5c9a7d4cbdec2213e43a513f","slug":"131553628492-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर भंडारे का सामान खरीदने आए व्यक्ति की जेब से 60 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान पर भंडारे का सामान खरीदने आए व्यक्ति की जेब से 60 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंडारे के लिए सामान खरीदने आए व्यक्ति की जेब से 60 हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। दुकान पर भंडारे के लिए सामान खरीदने आए व्यक्ति की जेब से 60 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गांव जटवाड़ निवासी बलवंत सिंह ने थाना शहजादपुर में शिकायत देकर बताया कि वह मंगलवार करीब 11.30 बजे भंडारे का सामान लेने के लिए शहजादपुर में आया था। जब वह शशि भूषण नामक दुकानदार की करियाना की दुकान पर पहुंचा तो बहुत भीड़ थी। इसलिए वह साइड में रखे बैंच पर बैठ गया। तभी वहां तीन नौजवान युवक आए और वह उसके पास आकर खड़े हो गए। उन्होंने दुकानदार से कोई सामान भी नहीं लिया। वह तीनों लड़के 5 व 7 मिनट खड़े होने के बाद वहां से चले गए। जब वह दुकानदार को सामान की पेमेंट करने लगा तो उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपये गायब थे। जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में जांच की गई तो सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि वह युवक उसकी जेब से पैसे निकाल रहे हैं। थाना शहजादपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।