{"_id":"5c9a7d3cbdec2214422fae82","slug":"121553628476-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल प्रबंधक पर सरकार को सवा चार करोड़ का चूना लगाने का आरोप, धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल प्रबंधक पर सरकार को सवा चार करोड़ का चूना लगाने का आरोप, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल प्रबंधक ने सरकार को सवा चार करोड़ का लगाया चूना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में अंबाला-हिसार रोड पर नसीरपुर में स्थित मित्तल राइस जनरल इंडस्ट्रीज के संचालक राजेंद्र कुमार मित्तल के खिलाफ सदर थाने में करीब सवा चार करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
हरियाणा एग्रो के डिप्टी जनरल मैनेजर महीपाल सिंह ने एसपी अंबाला को शिकायत दी थी, जिसके बाद यह केस दर्ज किया गया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि उक्त मिल को एग्रीमेंट के तहत 2013 में 1925 मीट्रिक टन धान मिलिंग के लिए दिया गया था। एग्रीमेंट के अनुसार मिल को इस धान के बदले एफसीआई को 1289.95 मीट्रिक टन चावल देना था, लेकिन उक्त मिल प्रबंधक ने तय समय में केवल 485.43 मीट्रिक टन चावल ही एफसीआई को भिजवाया, जबकि 804 मीट्रिक टन चावल कम दिया गया, जिससे विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मिल प्रबंधक ने सरकार को 4 करोड़ 37 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगाया हैै। उक्त मिल प्रबंधक ने साजिश के तहत करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की, जिससे सरकार को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने मिल प्रबंधक व गारंटरों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मिल प्रबंधक को ही नामजद किया है।