फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   साइबर अपराधी ने फर्म मालिक को लगाया 90 हजार का चूना

साइबर अपराधी ने फर्म मालिक को लगाया 90 हजार का चूना

Thu, 21 Feb 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
साइबर अपराधी ने फर्म मालिक को लगाया 90 हजार का चूना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। साइबर क्राइम के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसकी कड़ी में एक मामला थाना बलदेव नगर में भी दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन स्थित मैफिक इंस्ट्रूमेंट के मालिक विपिन शरीन ने थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 17 फरवरी को उनकी फर्म के करंट अकाउंट के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया। इसमें से 13066 रुपये कट गए थे। इसके बाद विपिन सरीन ने अपने नंबर से बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया, ताकि इस ट्रांजेक्शन का पता चल सके। इसके बाद बैंक के टोल फ्री नंबर से उन्हें बताया गया कि आप अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दीजिए। इसके बाद उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया और साथ ही 470000 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन खुद कर दी, ताकि उसकी लिमिट खत्म हो जाए। उसी रात करीब ढाई बजे के बीच किसी अज्ञात आरोपी ने इस खाते से 90 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर दिये। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उनके कार्ड को ब्लाक करने का प्रोसेस पूरा हो गया था तो ऐसे में रुपये कैसे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed