{"_id":"5c2e664cbdec2256b86d7591","slug":"121546544716-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में मारता था नील गाय को, अंबाला कैंट में करता था सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहाबाद में मारता था नील गाय को, अंबाला कैंट में करता था सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर-------31, 32
शाहाबाद में मारता था नील गाय को, अंबाला कैंट में करता था मांस सप्लाई
श्रीकृष्ण गोसेवा सोसायटी के सदस्यों व पड़ाव पुलिस ने मिलकर पकड़ा
डॉक्टरों की टीम ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए हिसार यूनिवर्सिटी में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। यहां बुधवार देर शाम गोमांस के साथ आरोपी को पकड़ा गया था। वीरवार को आरोपी ने कबूला है कि वह शाहाबाद में नील गायों को मारकर अंबाला कैंट में मांस सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं डॉक्टरों की टीम ने मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए हिसार यूनिवर्सिटी में भेज दिया है, ताकि पता चल सके कि यह मांस किसका है।
बता दें कि बुधवार शाम को श्रीकृष्ण गोसेवा सोसायटी के सदस्यों को सूचना मिली कि शाहाबाद से एक युवक गोमांस लाकर अंबाला कैंट में बेचता है। इसके बाद सोसायटी के सदस्यों ने थाना पड़ाव पुलिस को सूचना दी। सोसायटी के प्रधान अजय चावला निवासी लाजपत नगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर गोमांस लादकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने थाना पड़ाव के क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 होट मिलियन अंबाला छावनी के नजदीक नाकाबंदी कर दी। इस दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक को रोका तो उसके पास से अवैध मांस बरामद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी अजय निवासी डेहा मंडी शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।
--------------
करंट लगाकर गायों को मारता है और होटलों में करता है सप्लाई : चावला
श्रीकृष्ण गोसेवा सोसायटी के प्रधान अजय चावला ने बताया कि आरोपी शाहाबाद में गायों को करंट लगाकर मारता था और सूचना मिली थी कि अंबाला कैंट के होटलों में सप्लाई करता था। पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया गया है। इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं, इसका पता पुलिस लगाएगी।
विज्ञापन
-------------
नील गाय को मारकर डेहा बस्तियों में करता था सप्लाई : एसएचओ
पड़ाव थाने के एसएचओ भूषण दास ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने मांस का सैंपल लिया है, जिसे जांच के लिए हिसार यूनिवर्सिटी में भेजा गया है। आरोपी ने नील गाय को मारने की बात कबूली है। वह अंबाला कैंट में अपने जानकारों व डेहा बस्तियों में मांस को बेचता था।