{"_id":"5c21381fbdec2257222dae38","slug":"101545680927-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में युवकों ने मचाया हुड़दंग, 9 घरों के तोड़े बिजली के मीटर, ऑटो को भी किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में युवकों ने मचाया हुड़दंग, 9 घरों के तोड़े बिजली के मीटर, ऑटो को भी किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
रात में युवकों का हुड़दंग, 9 घरों के तोड़े बिजली मीटर, ऑटो किया क्षतिग्रस्त
फोटो नंबर------53 से 55
शिकायत के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज, तीन युवकों की हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर नावल्टी चौक के पास रात के अंधेरे में कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाया। उन्होंने कई घरों के बिजली मीटर तोड़ दिए और गली में खड़े ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को जब हुड़दंग का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस के आने तक युवक फरार हो चुके थे। इसके बाद सुबह लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवकों की पहचान कर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
दरअसल, शहर के नावाल्टी चौक के पास पुरानी मिर्च मंडी शैलर वाली गली में रविवार रात कुछ युवक गाली-गलौच कर रहे थे। इनमें से कुछ के पास धारदार हथियार भी थे। इस दौरान युवकों ने करीब नौ घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर तोड़ डाले। इसके अलावा गली में खड़ा एक लोडिंग ऑटो भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय निवासी अभिषेक ने बताया कि रात करीब 11 बजे गली में कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे, लेकिन खौफ के चलते कोई भी गली वाला बाहर नहीं निकला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पीसीआर के पहुंचने पर आरोपी फरार हो चुके थे। वहीं हुड़दंगी युवकों ने इस गली में संजय, धर्मपाल, रानी, राकेश, कुलवंत, काका राम, पवन, केहर सिंह व एक अन्य के घर के बाहर लगा बिजली का मीटर तलवारों व डंडों से तोड़ दिया। वहीं अभिषेक के ऑटो के शीशे तोड़ डाले। सोमवार सुबह चौकी में शिकायत देने के बाद इंचार्ज बलजीत सिंह ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। इंचार्ज ने बताया कि तीन युवकों राजा, सागर व उक्ली की पहचान कर ली है।