फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime,delipgarh, police,attack with kassi

दिलीपगढ़ में मामूली विवाद में सगे भाईयों ने पड़ोसी पर कस्सी से किया घातक वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,delipgarh, police,attack with kassi
दिलीपगढ़ के दिनेश नगर में मामूली विवाद को लेकर यहां के रहने वाले कौशल पर पड़ोस में रहने वाले सगे भाईयों ने कस्सी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में कौशल को भी कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चालक है। वीरवार को जब वह अपने पिता की दवाई लेने जा रहा था तो पड़ोस में रहने वाला पम्मी उसे घूर रहा था। उसने इसकी वजह पूछ ली। पर पम्मी ने वजह बताने की बजाय उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। कौशल का आरोप है कि इतने में पम्मी के भाई शम्मी ने पीछे से आकर उसके कंधे पर कस्सी से वार किया। जबकि पम्मी ने भी उसकी दूसरी बाजू पर घातक वार किया। नीचे गिरने के बाद आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों भाईयों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed