{"_id":"5ff61b808ebc3e2e511cb265","slug":"crime-ambala-news-knl567844179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और लूट की घटना में आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या और लूट की घटना में आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
(अंबाला) साहा। हत्या व लूट के केस की गुत्थी सीआईए-टू ने करीब डेढ़ साल बाद सुलझा ली। साहा थानाक्षेत्र की घटना में कार्रवाई करते हुए सीआईए-टू की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी की पहचान पंजाब के बटाला, गांव डालीवाल वासी मैचिंग उर्फ पप्पू उर्फ उस्मान के तौर पर हुई।
बुधवार आरोपी को कोर्ट से छह दिन का पुलिस रिमांड लिया गया ताकि पूछताछ में रिकवरी व सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा सके। जानकारी के अनुसार संगीन केस की तफ्तीश सीआईए को दी गई थी। आरोपी का सुराग मिलते ही उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने गुनाह मानते हुए रिकवरी व सहयोगियों को पकड़ने में सहयोग की कही, इसी आधार पर उसका रिमांड लिया गया।
घटना 26 अगस्त 2019 की है। साहा सत्संग भवन के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले पप्पू के अनुसार घटना की रात करीब दर्जन भर अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर उसे व पूरे परिवार से मारपीट कर सोने चांदी के जेवर लूट लिए थे। घटना में उनके पिता केसर सिंह को गंभीर चोट मारी गई थी। उसी वजह से उनकी मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर सुभाष के अनुसार आरोपी से पूछताछ, रिकवरी व अन्य की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।