{"_id":"5fe0f35d8ebc3e3db60824e1","slug":"crime-ambala-news-knl549714126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों और बंदियों से मोबाइल और बैटरियों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों और बंदियों से मोबाइल और बैटरियों का जखीरा बरामद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जेल में नशे की सप्लाई होने के मामले के बाद प्रशासन सख्त हो गया। सोमवार को जेल प्रशासन ने जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात बंदी और कैदियों से 8 मोबाइल व बैटरियां बरामद होने से हड़कंप मच गया। डिप्टी जेलर राकेश कुमार ने अवैध सामान के साथ पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सोमवार बलदेवनगर थाने में कैदी रणदीप राणा, बंदी शुभम, हवालाती रजत जैन, कैदी अमित, हवालाती योगराज, हवालाती नवीन और कैदी दिगंबर के खिलाफ जेल एक्ट का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। मामले की तह तक जाने के लिए सभी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
मुखबिरी के आधार पर जेल में सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान चक्की नंबर 20 के 24 एच ब्लॉक में बंद रणदीप राणा से दो मोबाइल चार्जर के साथ बरामद हुए। इनका ईएमआई नंबर मिटा था। इसके बाद एच-टू के कैदी शुभम, सुरक्षा वार्ड के कमरा नंबर चार के रजत जैन के बिस्तर, ब्लॉक एक के कमरा नंबर एक में बंद अमित की लोवर की जेब, 24 सैंअर की चक्की नंबर 3 में बंद योगराज के लोवर, ब्लॉक 7 के कमरा नंबर 8 में नवीन और 24 एच की चक्की नंबर 16 के दिगंबर से मोबाइल व बैटरी बरामद हुई। एसपी राजेश कालिया के अनुसार बंदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही वार्डर सहित 6 पर हुआ था केस दर्ज
बता दें कि एक दिन पहले ही सेंट्रल जेल के वार्डर सहित छह बंदियों पर केस दर्ज किया गया था। दरअसल वार्डर से बंदियों ने नशा मंगवाया था जब वह उन तक नहीं पहुंचा तो झगड़ा हो गया था। इसके बाद सीसीटीवी ने पोल खोल दी। अब इस मामले ने व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।