फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंध लगाने कोशिश, सेफ नहीं तोड़ पाए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
(अंबाला) साहा। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक के बाद एक रोज नई वारदात हो रही है। शनिवार रात को चोरों ने मिठ्ठापुर स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंध लगा दी लेकिन चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर व पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि बैंक के पिछली तरफ खाली जमीन से चोरों ने बैंक की दीवार की ईंटें उखाड़ दी। जहां सेंध लगाई वहां पर बाथरूम निकला। इसके बाद चोरों ने बाथरूम से निकल कर सीसीटीवी कैमरे की तारें काटी। फिर बैंक की सेफ को तोड़ने की कोशिश की लेकिन चोर उसे नहीं तोड़ पाए। चोरी की जानकारी रविवार सुबह तब मिली जब नजदीक पड़े रेत को भरवाने एक युवक आया। उसने बैंक की पिछली दीवार टूटी देखी। इसके बाद बैंक मैनेजर को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही साहा पुलिस ने मौके पर पहुुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अभी यह भी पक्का नहीं है कि सेंधमारी शुक्रवार रात को हुई या शनिवार रात को। सीसीटीवी की फुटेज चेक कर बताया जा सकता है। चोरी किस समय व किस दिन किए जाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलकार सिंह, थाना प्रभारी, साहा

crime

crime- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed