फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

पुलिस को झटका, कबूतरबाजी के मामले में लबाना समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। कुछ रोज पहले दर्ज कबूतरबाजी के नए मामले में पुलिस को फिर करारा झटका लगा है। गिरफ्तारी से पहले ही इस मामले में भी सभी आरोपियों को गिरफ्तारी पर अदालत ने रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। मजे की बात है कि इस मामले में भी परिवादी के अपने बयान से पीछे हटने की बात कही है। आरोपियों की ओर से मामले की पैरवी कर रहे पैरवीकारों ने खुद इस बात का जिक्र किया है। इसी आधार पर सभी आरोपियों को राहत मिल गई। उधर पुलिस ने यहां दर्ज कबूतरबाजी के दो दर्जन से ज्यादा मामलों में अभी चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के लिए 25 लाख में हुई सौदेबाजी
पंजाब के बहेड़ गांव के रहने वाले मनिंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही करनाल रेंज की आईजी भारती अरोड़ा को एक शिकायत देकर भाजपा के जिप सदस्य मक्खन सिंह लबाना, सुभाष मुनीम, छिंदा गोत्रा,, जॉनी कैशियर व अमन गोत्रा पर अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये लेने के आरोप लगाए थे। उसने बताया कि आरोपियों ने पहले 28 लाख रुपये की मांगे थे। मगर बाद में 25 लाख में सौदेबाजी हो गई थी। 3 मई 2019 को उसे दिल्ली से ग्रीस के लिए रवाना कर दिया गया। मनिंद्र का आरोप था कि गैरकानूनी तरीके से उसकी अमेरिका में एंट्री करवाई गई थी। इसी वजह से उसे अमेरिका पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद मनिंद्र ने अमेरिकन पुलिस पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे। इसी आधार पर सेक्टर-9 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
केस दर्ज होने के तुरंत बाद ही आरोपियों की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। आरोपियों ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। आरोपियों के पैरवीकारों का तर्क था कि मनिंद्र ने भी अपने आरोप वापस ले लिए हैं। इसी आधार पर अदालत ने सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली थी। अभी तक जिले में कबूतरबाजी के दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। ज्यादातर केसों में पुलिस ने कप्तान सिंह बकनौर, छिंदा को आरोपी बनाया है। चार केसों में भी जिप सदस्य मक्खन सिंह लबाना को आरोपी बनाया गया है। लगभग सभी केसों में परिवादी आरोपों से मुकर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले समेत ज्यादातर केसों में परिवादी अपने बयान से मुकर चुके हैं। इस मामले में भी शिकायतकर्ता ने अपने आरोप वापस ले लिए हैं। इसी आधार पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अदालत ने रोक लगा दी है। मुख्य आरोपी मक्खन सिंह लबाना की ओर से मैं खुद अदालत में पेश हुआ था।
-सौरभ आहूजा, क्रिमिनल लॉयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed