{"_id":"5f247bca8ebc3e9fb262260e","slug":"crime-ambala-news-knl392920138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर सगे भाइयों से ऐंठे 10.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर सगे भाइयों से ऐंठे 10.60 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। विदेश भेजने के नाम पर गांव छोटा बड़ौला वासी सगे भाईयों गुरदीप सिंह व करनैल सिंह से 10 लाख 60 हजार की हेराफेरी की गई। छावनी डिफेंस कालोनी वासी आरोपी सर्वजीत उर्फ रवि उन्हें इंटरव्यू के नाम पर दिल्ली भी ले गया लेकिन विदेश नहीं भिजवाया। आपसी बातचीत में पैसे लौटाने का वायदा किया लेकिन मुकरता क्या। बाद में घर का सामान लेकर भूमिगत हो गया। विवाद सुलझाने के प्रयास असफल होने पर एसपी को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। आरोप सत्य पाए जाने पर आर्थिक अपराध शाखा की सिफारिश पर सदर थाने में कबूतरबाजी का केस दर्ज किया गया।
गुरदीप सिंह व करनैल सिंह के अनुसार उन्हें पता चला था कि रवि लोगों को विदेश भेजता है। 25 मई 2018 को हुई मुलाकात के बाद एक को जर्मन भेजने का सौदा 6 लाख 50 हजार में तय हुआ। अप्रैल 2019 में दोनों के 10 लाख 69 हजार 500 रुपये दे लिए गए। कई चक्कर लगवाए लेकिन काम नहीं किया। दिल्ली ले गया लेकिन कोई इंटरव्यू नहीं कराया। इसके बाद एक अन्य युवक सुमित की भी बात करवाई, जोकि विदेश जाना चाहता था। बातचीत में रवि ने अलग-अलग तिथि में पैसे देने की कही लेकिन नहीं दिए। सदर थाना प्रभारी सुरेश सैनी के अनुसार कबूतरबाजी के केस की तफ्तीश जारी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।