{"_id":"5ec191708ebc3e90a1758ab8","slug":"crime-ambala-news-knl31270862","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टारेंट में बहाने से बुलाकर पहले खुद फिर दोस्त से कराया गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टारेंट में बहाने से बुलाकर पहले खुद फिर दोस्त से कराया गलत काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रसेन चौक के नए पुल के पास स्थित रेस्टोरेंट में बहाने से बुलाकर थाना गन्नौर क्षेत्र के रामपुर वासी गुरविंदर और दोस्त बिट्टू के साथ मिलकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने और जान से मारने की धमकी दी। गुरविंदर ने शादी का झांसा देकर युवती के जरूरी दस्तावेज लिए थे जिन्हें वापस करने के बहाने युवती को होटल में बुलाया था। शनिवार दोपहर घटना सार्वजनिक होने पर पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद थाना कोतवाली में दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आवश्यक दस्तावेज वापस देने के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म में गुरविंदर और बिट्टू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होटल संचालक पर भी बाहर खड़े रहकर सहयोग के आरोप हैं। सरकारी अस्पताल में मेडिकल के अलावा पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
नवतेज सिंह, एएसआई, इंचार्ज चौकी नंबर तीन ।