फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

9 लाख कैश से भरे आईडीबीआई का एटीएम को तोड़ा, नहीं ले जा पाए कैश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। राय मार्केट में लगे आईडीबीआई एटीएम को चोरों ने तोड़ने की कोशिश की। दरवाजे व सीसीटीवी तोड़ने के बाद चोर एटीएम की पहली शेल्फ तक पहुंच गए। लेकिन दूसरी शेल्फ तक पहुंचने में नाकामयाब रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बैंक मैनेजर ने एटीएम को खोला और अंदर पड़े लगभग 9 लाख रुपयों को सुरक्षित बैंक में जमा कर दिया।
विज्ञापन

मधुसुदन अरोड़ा, शाखा प्रमुख आईडीबीआई बैंक राय मार्केट अंबाला ने बताया कि 25 अप्रैल की रात्रि लगभग 11.30 बजे सूचना मिली कि आईडीबीआई बैंक राय मार्केट में लगे एटीएम के साथ कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ की गई है। सूचना के बाद मैनेजर और शाखा के अन्य अधिकारी एटीएम के स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि एटीएम का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है व सीसीटीवी भी टूटा हुआ है। अधिकृत शाखा अधिकारियों द्वारा इस सूचना के बाद एटीएम को खोला गया। चैक करने पर एटीएम वॉलेट की सबसे उपर वाली शेल्फ टूटी हुई मिली और खाली थी। शाखा अधिकारियों द्वारा एटीएम से कैश निकाला गया। इसकी कुल राशि 9,15,300/- रुपये थी। इस रकम को बैंक में जमा किया गया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed