फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर किया अंतिम संस्कार, फिर दी परिजनों को फोन से खबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
साहा। दहेज लोभियों ने एक और विवाहिता की जान ले ली। विवाहिता की हत्या करने के बाद परिजनों को सूचना दिए बिना रात में ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह होने पर मृतका के परिजनों को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मामला बिहटा गांव से जुड़ा है। यहां रात में गांव के लोगों ने श्मशान में चिता जलती देखी तो साहा पुलिस को सूचित किया। पुलिस श्मशान घाट में पहुंची लेकिन तब तक चिता जल चुकी थी। सुबह होते ही विवाहिता प्रीति के पति ने अपने ससुर शामली निवासी उत्तर प्रदेश को फोन पर सूचित किया कि उसकी बेटी की अचानक मौत हो गई है। विवाहिता के पिता अशोक कुमार हरियाणा में आने की परमीशन में देरी के कारण दोपहर में साहा थाना में पहुंचे। अशोक कुमार निवासी शामली ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर अपना गुनाह छिपाने के लिए रात में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अगर उसकी बेटी की मृत्यु हुई होती तो संस्कार से पहले उन्हें आरोपियों ने क्यों नहीं बताया। बिहटा निवासी इशपाल के बेटे गुलशन की शादी शामली निवासी अशोक कुमार की बेटी प्रीति से हुई थी। पिता के आरोप हैं कि शादी के कुछ साल तो ठीक चला लेकिन बाद में पति गुलशन, ससुर जयपाल व सास सुदेश रानी दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारा पीटा जाता। कई बार इस बारे में पंचायत भी हुई। लेकिन वह अपनी आदतों से आज नहीं आए। प्रीति के पास दो छोटे बच्चे हैं। रविवार सुबह उनके पास फोन आया कि प्रीति की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह गांव में पहुंच जाएं। अशोक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन होने के कारण पहले उन्होंने प्रशासन से हरियाणा में आने की परमीशन ली। जिस कारण बिहटा में आने पर उनको देरी हो गई। आकर देखा तो वही हुआ जिस का उनको शक था। साहा पुलिस ने मृतक प्रीति के पिता अशोक कुमार की शिकायत के आधार पर हत्या व दहेज की धारा के तहत प्रीति के पति गुलशन, ससुर इसपाल व सुदेश रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

मृ

मृ- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed