फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

कोरोना पॉजिटिव होने की झूठी अनाउंसमेंट करवाई, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
दोसड़का के एक बीएएमएस डाक्टर को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैलाने वाले युवक को हवालात की हवा खानी पड़ी। आरोपी युवक ने गुरुद्वारा साहिब में डॉक्टर के कोरोना पीड़ित होने की सूचना दी थी। इसके बाद यह अनाउंस कर दिया कि कोई भी दोसड़का की ओर न जाए। पुलिस ने डाक्टर की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सरकार के आदेशो की अवहेलना करने व कोरोना महामारी से संबंधित झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दरअसल वीरवार शाम को डुलियानी के गुरुद्वारा से एक अनाउंसमेंट हुई जिसमें दोसड़का में रह रहे जफरपुर के डाक्टर सुरेंद्र चौहान को कोरोना होने की बात कही गई थी। अनाउंसमेंट के दौरान ग्रामीणों को सचेत किया गया था कि वे दोसड़का की ओर न जाएं। अफवाह आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। अनाउंसमेंट की ऑडियो क्लिप को लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल ऑडियो डॉक्टर सुरिंदर के के पास भी पहुंच गई। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने गांव के सतविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सरपंच पर लगाया अनाउंसमेंट का आरोप
डॉक्टर सुरेंद्र ने डुलियानी गांव की सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में उनकी अहम भूमिका है । उन्होंने बताया कि जब पहली बार गुरुद्वारा में ग्रंथी से पूछा गया तो उन्होंने सरपंच का नाम लिया था लेकिन बाद में आरोपी युवक का नाम ले दिया। हालांकि सरपंच के पति सुखविंद्र सिंह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जिसने अनाउंसमेंट करवाई थी उसे पुलिस ने काबू कर लिया है। एसएचओ मुलाना नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed