फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

बेरहम पति ने पत्नी को रस्सी से बांधा और फिर पैरों पर चलाया चाकू, पत्नी चिल्लाई तो मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। बेरहम पति ने पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए पहले उसे रस्सी से बांधा और फिर तेजधार हथियार से उसके पैरों को काटना शुरू कर दिया। चाकू से शरीर पर जैसे ही वार किए वैसे ही पत्नी ने दर्द से चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। मां की आवाज सुनकर घर में मौजूद 9 वर्षीय बेटी कमरे की और दौड़ी। दरवाजा भीतर से बंद था और मां चिल्ला रही थी। बेटी ने भी दरवाजा बंद देख शोर मचा दिया। बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख पड़ोसियों की रूह कांप गई। महिला के हाथ पांव बंधे हुए थे और वह बिस्तर पर पड़ी थी। पैरों से खून लगातार बहता जा रहा था। रूह कंपाने वाली यह घटना घटी पंजाब के लुुधियाना में। आरोपी पति मौके का फायदा उठाकर खिड़की के रास्ते फरार हो गया। महिला अंबाला शहर के मनमोहन नगर की रहने वाली है। घायलावस्था में पहले नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद वहां से परिजन उसे लेकर शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां वह उपचाराधीन है। पंजाब पुलिस के पास रुक्का भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
दरअसल अंबाला शहर के मनमोहन नगर में रहने वाली सोनिया की शादी लुधियाना निवासी तरविंद्र के साथ करीब 10 साल पहले हुई थी। मामला तीन दिन पहले वीरवार को लुधियाना के 2 नंबर फाटक के नजदीक सनकी पति ने अपनी पत्नी को टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतारने के इरादे से उसे बिस्तर से बांध दिया। दोनों टांगे और हाथ-पैर रस्सी से जोड़ दिए। उसकी दोनों टांगों पर तेजधार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन

इस तरह महिला ने सुनाई पीड़ा
घायल महिला के अनुसार दोपहर तीन बजे मैं मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी। उसी समय पति तरविंद्र सिंह घर पर आया। बच्चों को दस- दस रुपये देकर बाहर भेज दिया। फिर हंसी मजाक करने लगा। इसी मजाक- मजाक में पति ने पहले तो मेरे दोनों हाथ पीछे बांध दिए। जब वो पैर बांधने लगा तो मुझे कुछ शक हुआ। मेरे एतराज करने पर पति ने नया खेल खेलने की बात कही। फिर उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर मेरी टांगों पर वार किया। मैं रो कर रहम की भीख मांगने लगी। पति के हाथ में तलवारनुमा हथियार देखकर मैं गिड़गड़ा कर अपनी जिंदगी की दुहाई देने लगी। इससे पहले पीड़िता के मुंह पर गर्म तवे से वार कर उसे मारने का प्रयास किया गया था। उधर इस मामले में कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के अनुसार झगड़े के बारे में एक रुक्का प्राप्त हुआ है। इस बारे में सूचना लुधियाना पुलिस को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed