फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

जमानत पर आए युवक ने झपटे 10 महिलाओं पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
छह माह पूर्व केंद्रीय कारागार से जमानत पर छूटा गांव मोखा माजरा के जितेंद्र सिंह को पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-दस के राजीव गांधी स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र सिंह पर शहर और छावनी में 10 महिलाओं के पर्स झपटने का आरोप है। वह नशे की लत पूरी करने के लिए वह एक्टिवा और बाइक पर वारदात को अंजाम देता था। वह पर्स से पैसा व मोबाइल निकालकर बाकी सामान फेंक देता था। शुक्रवार को शहर के शुक्लकुंड रोड पर रामबाग की सुनीता और शनिवार को पंजाब के फतेहगढ़ की संतोष रानी के साथ आईटीआई के सामने हुई झपटमारी के बाद अंबाला पुलिस की किरकिरी हो रही थी। सीआइए वन ने सोमवार को इस मामले में कामयाबी हासिल कर ली। शहर फुटेज के आधार मुखबिरों ने आरोपी की पहचान करा दी और पुलिस ने जितेंद्र सिंह को सोमवार को सेक्टर 10 के राजीव गांधी स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पूछताछ के बाद आरोपी से सामान की रिकवरी की जा सके। शहर कोतवाली, बलदेवनगर, महेशनगर इलाके की वारदातें सुलझने से पुलिस ने राहत की सांस ली ली है। कुछ मामलों में सहयोगी रहे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जितेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदि है। इस बार पकड़े जाने से पूर्व भी वह करीब 9 स्नेचिंग कर चुका है। वह कई बार जेल जा चुका है। इनमें से कुछ मामलों में वह बरी हो चुका है, कुछ कोर्ट में विचाराधीन है। उसका जेल आना-जाना लगा रहता है। करीब छह माह पूर्व वह जेल से जमानत पर छूटा। उसके बाद अभी तक 9 झपटमारी की वारदात कर चुका है, यदि पकड़ में न आता तो और भी करता।
विज्ञापन

इस तरह देता था वारदात को अंजाम
नशे में जितेंद्र सारा दिन सड़क और बाजारों में घूमता रहता। खरीदारी कर रही महिलाओं पर नजर रखता कि क्या खरीदा। जब वे बैग खोलतीं तो भीतर भी झांक लेता था कि कितना माल है। उसके बाद वह उनके पीछे लग जाता। महिलाएं चाहे एक्टिवा पर हों, आटो पर हों या फिर इ-रिक्शा पर, वह अपने मंसूबों को अंजाम दे देता। पैसे व मोबाइल निकालकर वह बैग सुनसान जगह पर फेंक देता था। इन पैसों से वह नशा खरीदकर पीता था लेकिन बेचता नहीं। उसके बाद जब नशा टूटता और पैसों की कमी खलती तो अगली वारदात करने में गुरेज नहीं करता था। इसी नशे के लिए वह अब तक करीब डेढ़ दर्जन वारदात कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए जितेन्द्र सिंह अब तक झपटमारी की करीब 10 वारदात को अंजाम दे चुका है। पहले भी वह ऐसे मामलों में जेल जा चुका है, इस समय जमानत पर है। वह उन महिलाओं को शिकार बनाता था तो पर्स या बैग को वाहन की साइड पर लटकाकर या पीछे बैठे बच्चों को थमाकर आवागमन करती हैं। पीछा कर वारदात करता है। अपराध का आदि हो चुका है। साथी को भी जल्द पकड़ा जाएगा। झपटमारी के सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी से इलाके में ऐसे केसों में कमी आ आएगी।
केवल सिंह, इंस्पेक्टर, सीआईए-वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed