फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

नजमाखान मौत प्रकरण: 50 हजार रुपये में दूसरे पति और भाई ने किया था मौत का सौदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
20 दिन पहले सड़क हादसे में नजमा खान की मौत के मामले का सीआईए नारायणगढ़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। नजमा की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई बल्कि उसका योजनाबद्घ तरीके से मर्डर करवाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई और पति सहित तीन लोगों को काबू किया है। डीएसपी नारायणगढ़ ने बताया कि साजिश के तहत नजमा के भाई व दूसरे पति ने इस वारदात को अंजाम तक पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई इस्तियाक खान, पति सुमनखान व गाड़ी मालिक आबीद खान को गिरफ्तार कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पहले पति की शिकायत पर दर्ज किया था केस, जांच में खुलासा
डीएसपी ने बताया कि 8 दिसंबर को एक पंजोखरा थाना में दुर्घटना का मामला दर्ज हुआ था। इसमें इस्तियाक खान की शिकायत पर उसकी बहन नजमा खान की मौत एक पीकआप गाड़ी द्वारा टक्कर लगने पर बताई गई। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी चालक आरोपी सलमान खान वासी नूंह को 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जिसे जमानत पर रिहा कर दिया था। इस मामले का नजमा खान के पहले पति जीमलखान निवासी ओलंदा राजस्थान को पता लगा। उसने इसकी एक शिकायत एसपी अंबाला को दी थी। उसने बताया कि सड़क हादसा नहीं मर्डर है। जिस पर यह मामला डीएसपी नारायणगढ़ को तफ्तीश के लिए दिया गया। जिसपर इसकी जांच सीआईए नारायणगढ़ पुलिस के इंचार्च नरेंद्र को सौंपी गई।
विज्ञापन

काल डिटेल से हुआ खुलासा
काल डिटेल व सुमनखान व ईस्तियाक खान से सख्ती से पूछताछ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ । इस पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ भाई ईस्तियाक खान, पति सुमनखान, गाड़ी मालिक आबिदखान, फर्जी चालक सलमानखान के खिलाफ धारा 302, 120 बी, 419, 420 आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई से मंगवाई थी माफी, पति से मांग रही थी कंपनी में हिस्सा
डीएसपी ने बताया कि नजमा खान की पहली शादी राजस्थान के भरतपुर जिला ओलंदा निवासी जीमल खान के साथ हुई थी। जिसकी एक छोटी बच्ची साइमा भी थी। 2010 में पड़ोसी गांव नागल का सुमनखान उसे व बच्ची को बहला फुसला कर पंजोखरा के साथ लगते गांव कलरेहड़ी में जेडी फार्म कालोनी में ले आया। जहां वह पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। सुमनखान की संपत्ति व पहाड़ों में स्थित कंपनी से अच्छी कमाई थी। नजमाखान भी सुमनखान के साथ मिलकर कंपनी की देखरेख करने लगी थी। फरवरी 2019 में नजमाखान के कहने पर उसके पति सुमनखान ने कंपनी की हिसाब की देखरेख के लिए नजमाखान के भाई इस्तिायक खान को रखा था। करीब तीन महीने बाद इस्तियाक खान का कंपनी के कर्मचारियों से झगड़ा हो गया था। जिस पर नजमा ने कर्मचारियों का साथ दिया था। अपने भाई से ही माफी मंगवाई थी। नजमाखान अब नहीं चाहती थी कि उसका भाई अब कंपनी में काम करे। ऊपर से नजमाखान कंपनी में अपने पति से हिस्सेदारी की मांग भी करने लगी थी। जिस कारण भाई इस्तियाक खान व पति सुमनखान नजमा से नफरत करने लगे थे।

ऐसे करवाई थी हत्या
डीएसपी ने बताया कि इस्तियाक खान ने अपने दोस्त आबिदखान निवासी छज्जुखेड़ा राजस्थान से बातचीत कर नजमाखान की मौत का सौदा 50 हजार रुपये में तय किया। आबिदखान पिकआप गाड़ी लेकर कलरेहड़ी पहुंच गया। इस्तियाक खान ने गाड़ी वाले को बताया कि नजमाखान सुबह करीब 8 बजे सैर पर जाती है। तू उसे टक्कर मारकर मार देना। इसपर योजना के तहत 8 दिसंबर को करीब 8 बजे जब नजमाखान सैर करने निकली। भाई ईस्तियाक खान भी साथ था। जब गाड़ी आई तो ईस्तियाक खान ने नजमाखान को गाड़ी के आगे धक्का दे दिया। नजमाखान टक्कर लगने पर खड्ढे में जा गिरी व गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह खम्बे जा टकराई और चलने लायक नहीं रही। वारदात को अंजाम देकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed