{"_id":"5e06642a8ebc3e87b0706f7f","slug":"crime-ambala-news-knl16670415","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी की सुस्ती से 26 दिन में गरीब रथ समेत अन्य ट्रेनों में 32 चोरी की वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी की सुस्ती से 26 दिन में गरीब रथ समेत अन्य ट्रेनों में 32 चोरी की वारदातें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में जीआरपी की मुस्तैदी सुस्त पड़ती जा रही है। यह हम नहीं बल्कि खुद जीआरपी अंबाला छावनी में दर्ज चोरी के मुकदमे बोल रहे हैं। सिर्फ दिसंबर माह की बात करें तो बीते 27 दिन में रेलवे की ट्रेनों में 32 चोरी की वारदातें हो चुकी है। चोर जीआरपी की मुस्तैदी में 1.61 लाख की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर चुके हैं। ऐसे में रेलवे के यात्रियों की नींद उड़ रही है। आकड़ों की बात करें तो चोरी की सबसे ज्यादा वारदातें लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में हो रही है। यात्री अपने लंबे सफर के चलते ट्रेन में नींद आने की वजह से सो जाते हैं। इसी का फायदा चोर जमकर उठा रहे हैं। चोर मौका मिलते ही न सिर्फ लेडिस पर्स बल्कि सूटकेस, हेंड बैग और बैग तक को चोरी कर फरार हो जाते हैं। यात्रियों को चोरी की वारदात को पता भी सोने से उठने के बाद ही चलता है जब वह पर्स या मोबाइल फोन को चेक करते हैं। यात्रियों की एक मजबूरी तो ट्रेन से नीचे नहीं उतरने की होती है दूसरा एक अंजान शहर में जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज होता है। इसीलिए यात्री अपनी शिकायत के बारे में जीआरपी थाने में बार-बार नहीं आ सकते। इसके अलावा न ही जीआरपी के उच्चाधिकारी इस मामले में सख्ती बरत रहे हैं। चोरी की वारदातों से यात्रियों में भय का माहौल है।
महज एक चोर पकड़ा गया
जीआरपी बीते 32 दिन में महज एक चोर को पकड़ पाई है। जिसकी पहचान सहारनपुर के चिल्लकाना निवासी आजाद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी आजाद ने बताया कि वह ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी एक्सप्रेस ट्रेन के आरक्षित ट्रेन के डिब्बे में बेधड़ होकर घुस जाता था। जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ ऐसे चोरों पर नकेल नहीं कस पा रहा है।
गरीब रथ को बनाया निशाना
हावड़ा-कालका मेल में चोर ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पूजा एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस, शालीमार, शाने-ए-पंजाब, अटारी एक्सप्रेस के साथ-साथ गरीब रथ एक्सप्रेस में भी चोरी की वारदातें बढ़ रही है। इन ट्रेनों में चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं।