{"_id":"5e0662c28ebc3e87ca32f3d0","slug":"crime-ambala-news-knl16670291","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से 16 माह की भांजी को किडनैप करके लाए मामा को अंबाला पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से 16 माह की भांजी को किडनैप करके लाए मामा को अंबाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से 16 महीने की भांजी को किडनैप करके अंबाला पहुंचे मामा को अंबाला पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी जसवंत को अंबाला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली के साहापुर में आरोपी जसंवत और उसकी बहन रहती थी। उसकी बहन का अपने पति के साथ कलह चल रहा था। जसवंत की दो भांजी थी। एक अपने पिता के साथ जबकि दूसरी अपनी मां के साथ रहती थी। बहन के घर से 16 माह की भांजी को उठाकर जसवंत अंबाला ले आया। इस बारे में जसवंत के जीजा ने दिल्ली के निहाल विहार थाने में वीरवार को केस दर्ज करवाया था। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को जब पता चला कि आरोपी जसवंत की लोकेशन अंबाला है तो वहां की पुलिस ने 3 नंबर चौकी में बातचीत की। चौकी इंचार्ज नवतेज ने सूचना मिलने के तुरंत बाद छानबीन शुरू कर दी और आरोपी जसवंत को बच्ची के साथ बरामद कर लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई और शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी और बच्ची को दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल संदीप और एएसआई शंकर के हवाले कर दिया गया।
हमने बच्ची और आरोपी जसंवत को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। जसवंत अपनी 16 माह की भांजी को साहापुर दिल्ली से लेकर आया था।
नवतेज, चौकी इंचार्ज नंबर 3
विज्ञापन
हमने बच्ची और आरोपी जसंवत को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। जसवंत अपनी 16 माह की भांजी को साहापुर दिल्ली से लेकर आया था।
नवतेज, चौकी इंचार्ज नंबर 3