फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

शिकायत पर पहुंची डायल 112 टीम पर हमला, पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime
शुक्रवार रात को एक महिला की शिकायत पर पहुंची 112 की पुलिस टीम पर चार युवकों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और गाड़ी के शीशे भी टूट गए। पुलिस टीम ने एक हमलावर को काबू कर लिया वहीं तीन अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन

शिकायत में ईएसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह एसपीओ गुरप्रीत सिंह, ड्राईवर सिपाही नरसिंह के साथ रात को ड्यूटी पर थे। रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें कमल विहार निवासी ममता ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया और उनका सामान बाहर फेंक रहे हैं। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां पर झगड़ा कर रहे नितिन व अन्य तीन लड़कों को उन्होंने समझाने का प्रयास किया और बाहर ले जाने लगे। इतने में ही एक युवक ने चाकू निकाला और उन पर हमला करने का प्रयास करने लगा, दूसरे पुलिस जवान ने उसका हाथ पकड़ लिया। जिससे इससे वह बच गए, वहां मौजूद अन्य आरोपियों ने भी पुलिस कर्मियों को जान से मारने की बात करते हुए पत्थर व ईंटों से मारना शुरू कर दिया। ईंटों और पत्थरों से हुए इस हमले में उन्हें, ड्राइवर नर सिंह और एसपीओ गुरप्रीत को काफी चोंटे आईं हैं। यहां तक कि गाड़ी का अगला व पिछला शीशा भी टूट गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम ने मौके से नितिन को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तीन युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले भी डायल 112 पर व अन्य राइडरों पर रात की गश्त के समय हमले के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों भी बाइक राईडरों पर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। इसमें पुलिस के जवान घायल हो गए थे। जिनके खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की गई, परंतु इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां एक दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। इसको लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- रेशम सिंह, एएसआई, चौकी नंबर एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed