फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime,amabala crime

युवक पर जानलेवा हमला, आठ पर रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime,amabala crime
अंबाला। चाचा के घर शोक मनाने आए युवक पर शनिवार को हथियारों से हमला कर दिया गया। उसके दोस्त ने मदद करनी चाही तो उस भी हमला कर दिया गया। पड़ाव थाना पुलिस ने आठ लोगों को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामबाग रोड बाल्मीकि बस्ती अंबाला छावनी निवासी गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड बाल्मीकि बस्ती बकरा मार्केट में चाचा सेठी उर्फ राजकुमार की चार दिन पहले मौत हो गई थी। उनके घर से जैसे ही बाहर निकला तो कुछ लड़कों ने हथियार, डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों में शामिल अनीकेत, सुमित, अभी, आर्यन, सिंहर, गौरव, हर्ष, आदर्श शामिल थे।
विज्ञापन

इस दौरान जब बकरा मार्केट का मोहित मुझे छुड़ाने आया तो उन्होंने उस पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। किसी तरह भागकर हमने जान बचाई। गौतम ने बताया कि हमारी इनके साथ करीब छह महीने पहले लड़ाई हुई थी। उसी रंजिश में यह हमला बोला गया। पड़ाव थाने से जांच अधिकारी एसआई सतिंद्र ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed