फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crane hit an auto filled with passengers, five injured including three women, one killed

क्रेन ने सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, तीन महिलाओं सहित पांच घायल, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Crane hit an auto filled with passengers, five injured including three women, one killed
बराड़ा-दोसड़का मार्ग पर होली अड्डे के पास एक क्रेन ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक बराडा निवासी राहुल की मौत हो गई । हादसे के बाद चालक मौके पर क्रेन छोड़कर फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने शिकायत पर क्रेन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के तेजली निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार पेंटर का काम करता है। वीरवार शाम करीब 6 बजे अपना काम निपटा कर बराड़ा से दोसड़का के लिए एक ऑटो में जा रहा था । ऑटो में तीन महिलाएं और कुछ अन्य युवक भी सवार थे। जैसे ही ऑटो होली अड्डे से कुछ आगे निकला तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही क्रेन ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। सभी सवारियों को राहगीरों व पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां ऑटो चालक संजीव सिम्बला को ज्यादा चोटों के कारण नागरिक अस्पताल अंबाला रेफर कर दिया। जबकि ऑटो में सवार सवारियों निकिता निवासी पोंटी, रीटा निवासी धीन, निशु निवासी रामपुर प्रमोद निवासी तेजली व राहुल निवासी बराड़ा को एमएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed