फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Court refuses to remove adverse comments from ACR

Ambala News: एसीआर से प्रतिकूल टिप्पणियां हटाने से अदालत का इनकार

Tue, 10 Feb 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 10 Feb 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Court refuses to remove adverse comments from ACR
अंबाला सिटी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार की अदालत ने पुलिस के एक मृतक पूर्व सब-इंस्पेक्टर (एसआई) रणधीर सिंह के वारिसों द्वारा दायर सिविल अपील को खारिज कर दिया है। अदालत ने निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें पूर्व एसआई की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) से प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने की मांग ठुकरा दी गई थी।
विज्ञापन


मृतक रणधीर सिंह 1995 में हरियाणा पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे और 2003 में उन्हें सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली थी। सेवा के दौरान उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई और उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए गए। हालांकि, बाद में सिरसा की अदालत ने इन सजाओं को रद्द कर दिया था। विवाद तब गहराया जब विभाग ने 4 नवंबर 2011 से 31 मार्च 2012 की अवधि के दौरान उनकी एसीआर में खराब/औसत से कम श्रेणी की प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज कर दी। विभाग का तर्क था कि दागी सेवा रिकॉर्ड के कारण वह 55 वर्ष की आयु के बाद सेवा में बने रहने के पात्र नहीं हैं, जिसके आधार पर उन्हें 2020 में अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस थमाया गया था। संवाद
विज्ञापन


------------

अदालत का रुख

पूर्व एसआई (उनके कानूनी वारिसों) की ओर से दलील दी गई कि ये प्रतिकूल टिप्पणियां करीब 9 साल बाद दर्ज की गई थीं, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने इसे हटाने की मांग की थी लेकिन, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ने पहले ही उनके दावे को खारिज कर दिया था। अब जिला अदालत ने भी इस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए अपील को लागत के साथ खारिज कर दिया और निचली अदालत के निर्णय को सही ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed