फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple shown as divorced in family identity card, say they are suffering mental agony

Ambala News: दंपती को परिवार पहचान पत्र में दर्शाया तलाकशुदा, बोले झेल रहे मानसिक पीड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Couple shown as divorced in family identity card, say they are suffering mental agony
नारायणगढ़। परिवार पहचान पत्र में हमें तलाकशुदा दर्शाया गया है। यह मानसिक पीड़ा देने वाला है। यह शिकायत उपमंडल स्तर पर आयोजित शिविर में मिर्जापुर काठ गांव निवासी बेअंत सिंह व उनकी पत्नी मनजीत कौर ने रखी। इस शिकायत को सुनकर मौके पर मौजूद एसडीएम शिवजीत भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी हैरान रह गए। दंपती ने बताया कि उनके बीच आजतक कभी भी कोई विवाद नहीं हुआ, बावजूद इसके उन्हें परिवार पहचान पत्र में तलाकशुदा दर्ज किया गया है। दंपती ने इस त्रुटि को मानसिक प्रताड़ना बताते हुए इसे तुरंत ठीक करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


बीपीएल कार्ड कटने और पेंशन शिकायतों की भरमार
वार्ड-12 की पलविंद्र कौर, शाहपुर गांव के नराताराम और बधौली के मामचंद ने बताया कि पीपीपी में आय अधिक दर्ज होने के कारण उनके बीपीएल कार्ड कट गए हैं। इसी प्रकार कुराली गांव के मुकेश ने शिकायत दी कि वे बीसी-बी जाति से हैं, लेकिन आईडी में उन्हें जनरल श्रेणी में डाल दिया गया है। काठेमाजरा गांव की लक्ष्मी देवी, सैन माजरा के प्रेम चंद और गोपाल चंद ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed