फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple complains to Railway Minister after travelling on broken seat of Haridwar-Amritsar Jan Shatabdi

Ambala News: हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी की टूटी सीट पर सफर, दंपती ने रेल मंत्री को की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Couple complains to Railway Minister after travelling on broken seat of Haridwar-Amritsar Jan Shatabdi
अंबाला। हरिद्वार-जनशताब्दी की खस्ता हालत का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रेन के एसी कोच में लगी सीटों की हालत खस्ता हो गई है, बावजूद इसके रेलवे की तरफ से इन सीटों के सुधार के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसका खामियाजा ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसी ही एक शिकायत अंबाला छावनी के दयालबाग में रहने वाले गिरीश आहूजा ने रेल मंत्री सहित मंडल रेल प्रबंधक को की है ताकि उन्हें रेलवे ही इस खामी के चलते जो परेशानी झेलनी पड़ी है, उसका टिकट रिफंड मिल सके और ट्रेन की व्यवस्थाएं सुधर सकें।
विज्ञापन

गिरीश आहूजा ने बताया कि पांच नवंबर को वह पत्नी सहित ट्रेन नंबर 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी के एसी कोच नंबर सी-1 की सीट नंबर 77 व 78 पर सफर कर रहे थे। ट्रेन में सीट की हालत इतनी खस्ता थी कि उस पर बैठना मुश्किल हो रहा था। सीट मिट्टी व धूल से तो धंसी ही हुई थी, वहीं इसकी हालत बैठने वाली नहीं थी। जब ट्रेन में तैनात टीटीई को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने सीट पर कभी पॉलिथीन लगवाया तो कभी चादर बिछवाई, बावजूद इसके वो सीट पर नहीं बैठ पाए। इस संबंध में उन्होंने बिना समय गंवाए रेल मंत्री सहित डीआरएम को लिखित में शिकायत भेजी।
विज्ञापन


पांच दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
गिरीश आहूजा ने बताया कि पांच नवंबर को उन्होंने रेलवे की सहायता लाइन नंबर 139 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, वहीं ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई गई। इसके लिए उन्हें शिकायत का नंबर तो दे दिया गया, लेकिन शिकायत को लेकर क्या कार्रवाई की गई और क्या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई, जबकि उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा था कि अगर रेलवे एसी कोच में बैठने की सीटों को दुरुस्त नहीं रख सकती तो रेलवे को रुपये लेने का कोई अधिकार नहीं है, इसलिए उन्हें टिकट का रिफंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सुनवाई न हुई तो वो कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन फिरोजपुर मंडल के अधीन है और उन्हें शिकायत के संबंध में जानकारी दी गई है।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed