{"_id":"6462872af86baf84e1090e64","slug":"couple-attacked-with-sticks-three-named-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3262-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दंपती पर डंडों से हमला, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दंपती पर डंडों से हमला, तीन नामजद
विज्ञापन
अंबाला। पंजोखरा में कुत्ते को दूध डालने के मामले में दंपती पर डंडों से हमला हो गया। घायलों ने अपने पड़ोस में रहने वाली चाची और उसके बेटे पर हमला करने के आरोप लगाए। पुलिस ने चाची अनीता, उसके बेटे वीरेंद्र और दोस्त बंटी पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में पंजोखरा निवासी लखविंद्र सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। 14 मई को अपने घर के बाहर गली में बैठे कुत्ते को दूध डाल रहा था। उसी समय चाची अनीता अपने घर से डंडा लेकर बाहर आई और बिना किसी बात के गालीगलौज करने लगी। जोर-जोर से बोलने लगी तो पत्नी सोनिया भी घर से बाहर आ गई। इतने में चाची का लड़का वीरेंद्र अपने हाथ में डंडा लिए अपने दोस्त बंटी के साथ आ गया और गालियां देने लगे। बंटी ने पकड़ लिया और वीरेंद्र और अनीता ने डंडों से मारना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने के लिए पत्नी आई तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया।