फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple accused of murder case arrested

हत्या के आरोपी दंपति गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 07 Mar 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of murder case arrested
अंबाला सिटी। सिटी बस स्टैंड पर बुधवार को बेरहमी से की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पंजाब के हंडेसरा थाना के गांव से आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया है।  एक आरोपी आशु गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार दंपति की निशानदेही पर हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए कस्सियों के बींडो को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को दंपति का मेडिकल कराने के बाद उनको वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पति को एक दिन के रिमांड पर और उसकी पत्नी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे रची साजिश
जानकारी देेते हुए पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल ने बताया कि कैथल के हरीगढ़ किंगन निवासी बलजीत सिंह चीका में केबल ऑपरेटर था। चीका की रहने वाली पूजा की शादी गांव टरड़क थाना हड़ेसरा जिला मोहाली में कृष्ण के साथ करीबन एक साल पहले हुई थी। पूजा के मुताबिक वह बलजीत सिंह को शादी से पहले जानती थी। शादी होने के बाद बलजीत सिंह अक्सर उसको परेशान करता था। उसने यह बात अपने पति को बताई। इस पर पति कृष्ण ने पूजा से बलजीत सिंह को अंबाला बुलाने को कहा। पूजा ने बलजीत सिंह को फोन किया और कहा कि वह अंबाला में अकेली है और तुम आ जाओ। जब बलजीत पूजा से मिलने आया तो पूजा के पति कृष्ण और उसके पड़ोसी आशु ने सिर में कस्सी के बिंड़ो से मारमारकर बलजीत को अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिटी नदी मोहल्ला के रहने वाले गौरव शर्मा (चश्मदीद गवाह)ने बताया कि जब वह बस स्टैंड की कार पार्किग में बैठा था तो उसने देखा कि दो व्यक्ति एक व्यक्ति को राड से अंधाधुध मार रहे हैं। जब वह अन्य व्यक्तियों के साथ मदद के लिए पहुंचा तो आरोपी रेलवे लाइन की ओर भाग गए। इसके बाद लोगों ने एनआरएचएम के कंट्रोल रूम में 102 नंबर पर फोन किया और मौके पर पहुंचा एंबुलेंस चालक घायल बलजीत सिंह को शहर सिविल अस्पताल में लेकर आया था जहां डाक्टराें ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई थी। जिसने वीरवार सुबह ही दंपति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अभी पुलिस तीसरा आरोपी आशु को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed