{"_id":"68cafe71d029e22e2306a4cb","slug":"councillors-clash-over-cleanliness-issue-compromise-reached-at-police-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-149837-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सफाई के मुद्दे पर भिड़े पार्षद, थाने में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सफाई के मुद्दे पर भिड़े पार्षद, थाने में हुआ समझौता
Thu, 18 Sep 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के महेशनगर थाने में मौजूद वार्ड 14 के निवासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सफाई के मुद्दे पर दो पार्षदों में विवाद हो गया और यह विवाद थाने तक जा पहुंचा, लेकिन प्रबुद्ध लोगों के बीच-बचाव करने से विवाद शांत हो गया। वार्ड नंबर 14 के पार्षद हरमिंदर हीरा ने बताया कि टांगरी में आए पानी के कारण उनकी वार्ड की गलियों की हालात काफी खराब है, इसलिए वो नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से गलियों से गाद व कीचड़ आदि निकलवा रहे हैं, लेकिन मंगलवार शाम के समय भाजपा के कुछ लोग आए और कर्मचारियों को दूसरी गली में ले गए। इस पर स्थानीय निवासियों ने ऐतराज जताया तो उनके साथ भी उनका विवाद हो गया। इसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा और स्थानीय लोगों ने शिकायत दे दी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ था, इसलिए उन्होंने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दी थी।
दो पक्षों की तरफ से शिकायतें आई थीं। यह मनमुटाव गली की साफ-सफाई को लेकर हुआ था, लेकिन बाद में यह मामला शांत हो गया।
- जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, महेशनगर।