फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Councillor is angry due to less street lights, Councillor said- will complain to Vigilance

Ambala News: स्ट्रीट लाइट कम लगने से पार्षद नाराज, पार्षद बोलीं- विजिलेंस को देंगे शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Councillor is angry due to less street lights, Councillor said- will complain to Vigilance
नगर निगम मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी।
अंबाला सिटी। नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने उनके वार्डों में 200 से कम स्ट्रीट लाइट लगाने पर नाराजगी जताई। इसके लिए वार्ड-20 से पार्षद प्रीति सूद नगर निगम आयुक्त को मिलकर शिकायत भी कर चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि आयुक्त ने अधिकारियों को एक सप्ताह में स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक यह लाइट नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

ऐसे कई वार्ड हैं, जहां लाइट को लगाने में पार्षदों की अनदेखी की गई। यही नहीं पार्षद सूद ने उनके वार्ड में विकास कार्यों में भी भेदभाव करने को लेकर निगम आयुक्त को शिकायत दी थी। दरअसल, शहर के सभी 20 वार्डों में 200-200 स्ट्रीट लाइट लगाई जानी थी और यह लाइट संबंधित वार्ड पार्षदों के एरिया में लगनी थी, मगर कई पार्षदों के वार्ड में तो 200 लाइट लग गई, जबकि कई ऐसे पार्षद हैं, जिनके वार्ड में या तो 70 से 80 लाइट लगी है और कई पार्षदों को बिना पूछे ही लाइट लगा दी गई।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं लगी स्ट्रीट लाइट : प्रीति सूद
वार्ड-20 की पार्षद प्रीति सूद ने बताया कि उनके वार्ड में करीब 200 नई स्ट्रीट लाइट लगाई जानी थी, लेकिन ठेकेदार ने 70 से 80 ही लगाई। आयुक्त को शिकायत देकर मांग की कि इन लाइटों की जांच कराकर ठेकेदार पर वर्कऑर्डर के समय अनुसार कार्य पूर्ण न करने के कारण कानूनी कार्रवाई की जाए। ठेकेदार का भुगतान वार्ड के पार्षद की संतुष्टि पत्र के बिना न किया जाए। समयावधि को देखते हुए इस कार्य को किसी अन्य ठेकेदार के माध्यम से पूरा कराया जाए। उनके वार्ड के एरिया में जंडली, कांवला और साथ लगती कॉलोनियों में विकास के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 में से लगी केवल 100 लाइटें : मेहता
डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि वार्ड-13 में 200 में से 100 लाइट ही लगी हैं। कई बार कहने के बाद भी लाइट नहीं लगाई गई। यही नहीं निगम में बीते नवंबर माह में 27 हजार नई स्ट्रीट लाइट आई थी। यह लाइट कंडम हो रही हैं। इन लाइटों की गारंटी भी लगातार कम हो रही है। अभी तक इन लाइटों को शहर में नहीं लगाया गया। इस बारे में कई बार निगम अधिकारियों के साथ चर्चा भी हो चुकी है। उसके बाद भी हालात बुरे हैं।
स्ट्रीट लाइट आई न लगी : पूजा चौधरी
मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी कहती हैं कि उनका घर वार्ड-19 में पड़ता है। अभी तक इस वार्ड में न तो कोई लाइट आई और न ही कोई स्ट्रीट लाइट लगाई गई। इस बारे में निगम अधिकारियों को पूछा था, मगर अभी तक लाइट लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसमें कई जगहों पर अंधेरा पसरा पड़ा है। शहर में लगने वाली 27 हजार स्ट्रीट लाइट का भी कुछ अता-पता नहीं है।


शहर के 1 से 10 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लग चुकी हैं। 11 से 20 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगने को लेकर समस्या है। एक से 10 वार्ड में लाइट लगाने के लिए अलग ठेका दिया गया था और 11 से 20 वार्ड तक अलग। वार्डों में लाइट लगाने के टेंडर का समय खत्म हो चुका है। यह ठेकेदार की नाकामी है कि वह लाइट नहीं लगा पाया। पार्षदों ने निगम अधिकारियों को लिखकर दिया है कि ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। साथ ही ऑडिट में दिया गया है कि ठेकेदार का भुगतान न किया जाए।
मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।

नगर निगम मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी।

नगर निगम मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी।

नगर निगम मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी।

नगर निगम मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed