फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation will vacate Mahaveer Park and Navrang Rai pond before monsoon

Ambala News: मानसून से पहले महावीर पार्क और नवरंग राय तालाब को खाली करेगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 03:09 AM IST
विज्ञापन
Corporation will vacate Mahaveer Park and Navrang Rai pond before monsoon
नगर निगम ने तैयार की योजना, बारिश के दौरान शहर भर का पानी हो जाता है इन तालाबों में जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। मानसून आने से पहले ही नगर निगम जलभराव से निपटने की तैयारियों में जुट गया है, जहां नगर निगम ने नालों की सफाई के लिए टेंडर लगा दिया है। वहीं पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के लिए अब पंपों की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम ने पानी निकालने के आठ पंपों के लिए टेंडर लगा दिया है। वहीं जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही इन्हें उन क्षेत्रों में रख दिया जाएगा। जहां पर बरसात के दिनों में पानी जमा होने की समस्या ज्यादा होती है।
वहीं नगर निगम की ओर से जहां नवरंग राय तालाब को खाली करवाया जाएगा। वहीं महावीर पार्क के तालाब को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। यहां पर पंप की मदद से खाली करने का काम किया जा रहा है और करीब 2 फीट तक तालाब को खाली भी करने की प्रक्रिया की जा चुकी है। इससे कि भारी बारिश आने पर शहर भर का पानी इन तालाबों में एकत्रित हो सके और शहर में जो जल भराव की समस्या पैदा होती है। उससे कुछ हद तक राहत मिल सके।
विज्ञापन

नगर निगम के पास हो जाएंगे करीब 15 पंप
नगर निगम पानी निकासी की व्यवस्था के लिए तैयारी करने जुटा है। नगर निगम के पास इस समय करीब आठ पंप है। इसमें से छह पंपों को नगर निगम पहले ही ठीक करवा चुका है और अब और पंप आ जाने के बाद भी नगर निगम के पास करीब 15 पंप हो जाएंगे। इससे कि बारिश के दिनों में पानी निकासी न होने के कारण जो परेशानी पैदा होती थी, उस समस्या का जल्द से जल्द निपटान किया जा सके। इस दौरान नगर निगम की मुख्य रूप से अंडर ब्रिज के पास पंप लगाने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि ज्यादा जलभराव की स्थिति इन्हीं जगहों पर पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए 8 पंपों के लिए टेंडर लगा दिया है। वहीं महावीर पार्क को खाली करने का कार्य किया जा रहा है और जल्द ही नवरंग राय तालाब को भी खाली कर दिया जाएगा।
- सुशील कुमार, एसआई, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed